Homeदिल्ली-एनसीआरघर में एक-एक कर निकले 35 सांप

घर में एक-एक कर निकले 35 सांप

-

लखनऊ।  मिर्ज़ापुर के लोहदी खुर्द गांव के एक मकान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूरे घर में एक-एक कर पचासों सांप बाहर निकल कर टहलने लगे। लोग सांपो को गिनते रह गए, काफी संख्या में घर के अंदर सांपों को देखकर घर वाले घबरा गए।

घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू कर्मी सूरज कुमार मौके पर पहुंचा और सांपों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। जैसे ही उसने रेस्क्यू करना शरू किया तो उसके भी होश उड़ गए। मकान से एक-एक कर करीब 35 की संख्या में बेबी सांपों को रेस्क्यू कर डिब्बे में भर दिए और फिर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

सांपों के देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए थे। इस दौरान रेस्क्यू कर्मी सूरज ने लोगों को सतर्क रहने और सांप दिखाई देने पर खुद उन्हें पकड़ने की कोशिश न करने की सलाह दी। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोग सावधानी बरत रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts