Homepolitics newsबंगाल में सरकारी बसों में महिलाएं करेंगी फ्री सवारी

बंगाल में सरकारी बसों में महिलाएं करेंगी फ्री सवारी

-

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट में हुए फैसले 


तपन धर

ब्यूरो प्रमुख 

 कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सीएम सुवेंदु ने कैबिनेट की दूसरी बैठक में महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा भंडार योजना और फ्री बस सेवा को मंजूरी दे दी। इस योजना के लागू होते ही बंगाल की महिलाओं को एक जून से हर महीने 3,000 रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही एक जून से सभी महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी।

इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग का भी राज्य सरकार ने गठन किया है। हालांकि, दूसरी कैबिनेट बैठक में बकाया डीए पर कोई फैसला नहीं लिया गया।

इसके अलावा मंत्री अग्निमित्रा पाल ने बताया कि जिन महिलाओं का नाम लक्ष्मी भंडार में है उन्हें नए तरीके से अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए फार्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वहीं, मदरसा को मिलने वाले तमाम सरकारी सहायता को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसमें इमाम और मोअज्जिम को मिलने वाला मासिक भत्ता भी शामिल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts