Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: गांधी बाग में लगी बोतल संग्रहण-श्रेडर मशीन

Meerut News In Hindi: गांधी बाग में लगी बोतल संग्रहण-श्रेडर मशीन

-

– जीओसी सुमित राणा ने किया मशीन का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण को बेहतर पहल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। छावनी क्षेत्र के गांधी बाग में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु प्लास्टिक बोतल संग्रहण एवं श्रेडर मशीन का शुभ उद्घाटन मुख्य अतिथि सुमित राणा, मेजर (जीओसी) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष छावनी परिषद मेरठ ब्रिगेडियर संजीव कुमार सिंह, मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन, संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी सुश्री हर्षिता चामड़िया, नामित सदस्य, सतीश चन्द्र शर्मा एवं छावनी परिषद मेरठ के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में प्लास्टिक प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन चुका है तथा इस प्रकार की आधुनिक मशीनें प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण एवं रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। नागरिकों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक बोतलें इधर-उधर न फेंककर निर्धारित मशीन में ही डालें।

मुख्य अतिथि सुमित राणा ने अपने संबोधन में कहा कि प्लास्टिक का उपयोग वर्तमान समय में दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, अत: इसे पूर्ण रूप से रोकना संभव नहीं है। इसलिए प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण एवं अधिकतम रीसाइक्लिंग पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि छावनी परिषद मेरठ द्वारा प्रत्येक माह एक विशेष प्रोत्साहन दिवस आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत एक दिन में जो व्यक्ति सर्वाधिक प्लास्टिक बोतलें मशीन में डालकर रीसाइक्लिंग हेतु योगदान देगा, उसे छावनी परिषद मेरठ की ओर से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही विजेता का नाम समाचार पत्रों, सार्वजनिक मंचों एवं छावनी क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे आमजन में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ सके।

उक्त मशीन के माध्यम से खाली प्लास्टिक बोतलों को एकत्रित कर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में श्रेड किया जाएगा, जिससे प्लास्टिक कचरे का सुरक्षित संग्रहण एवं पुनर्चक्रण संभव हो सकेगा। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts