– दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. जयंती ने सौंपा नियुक्ति पत्र, दी शुभकामनाएं।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल में मेरठ के शुभम त्यागी खजूरी पुत्र मनोज त्यागी को क्षेत्रीय महासचिव मनोनीत किया है। यह मनोनयन पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं के बीच राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि शुभम त्यागी खजूरी, स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह एवं स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह के सिद्धांतों एवं सपनों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर क्षेत्र आसिफ चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल लगातार युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नव मनोनीत क्षेत्रीय महासचिव पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय प्रधान, ऋचा सिंह, नरेंद्र खजूरी, दिलप्रीत सिंह कोहली,कवल जीत सिंह, अभी सिंघल, कपिल त्यागी भदौली, नीरज त्यागी रजपुरा, जहीर अब्बासी, विवेक बाफर, अभिमन्यु ललसाना, हेमंत चौधरी, राकेश त्यागी खजूरी ने शुभकामनाएं दी।

