Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: भाकियू ने मनाई बाबा टिकैत की पुण्यतिथि

मेरठ: भाकियू ने मनाई बाबा टिकैत की पुण्यतिथि

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक, किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि पर भाकियू कार्यकतार्ओं ने रक्तदान किया। मेरठ से काफी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता सिसोली मुजफ्फरनगर पहुंचे। वहां जाकर किसान भवन में बाबा टिकैत की समाधिक स्थल पर फूल चढ़ाए। साथ ही रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया।

 

 

मेरठ से भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता सिसोली में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के समाधि स्थल पर पहुंचे। सभी कार्यकर्ता मिलकर भूनी टोल प्लाजा पर एकजुट हुए। मिलकर सिसोली पहुंचे। यहां 41 यूनिट रक्तदान किया।

पुण्यतिथि के अवसर पर मेरठ के किसानों की समस्याओं को लेकर जल्द एक विशाल आंदोलन करने का निर्णय भी लिया गया।
सिसोली में आयोजित हवन यज्ञ में आहुति देते हुए सिसौली में रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्त मेरठ के कार्यकतार्ओं ने रक्तदान किया। उसके उपरांत श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग किया और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी के जीवन पर सभी ने प्रकाश डाला और उनके बताया रास्तों पर चलने का संकल्प लेते हुए सभी ने उनके दिखाई रस्ते पर किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

मेरठ के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने जनपद मेरठ के किसानों के गन्ना भुगतान, बिजली, आवारा पशु, खाद आदि समस्याओं को लेकर जनपद मेरठ में एक विशाल किसान आंदोलन करने का आव्हान किया। इस दौरान मोनू, हर्ष,अनूप यादव ऋषिपाल, सत्येंद्र, बबलू, वीरेंद्र, महेंद्र, काजू, नवीन, आमिर, डिंपल, जसबीर, विनोद, हरेंद्र, इंद्रपाल, अमित, कालू, नरेश मवाना, विपिन गुर्जर आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts