मेरठ. केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक खैर नगर स्थित महामंत्री कार्यालय पर हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष देवेंद्र भसीन व संचालन महामंत्री रजनीश कौशल ने किया। बैठक में पूर्व चेयरमैन नरेश चंद गुप्ता जी की मृत्यु के पश्चात रिक्त हुए चेयरमैन के पद के लिए कोषाध्यक्ष मोहिउद्दीन गुड्डू द्वारा अपने पद से त्यागपत्र देने के उपरांत सर्वसम्मति से चेयरमैन पद के लिए उनका चयन किया गया तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए हेमंत बंसल का चयन किया गया।
कुछ दिनों से एक नए संक्रमण (Hantavirus) जिसके विषय में WHO ने भी चिंता जताई है, पर चर्चा की गई तथा व्यापरियों से संगठित होकर आने वाली महामारी से मुकाबला करने की अपील की गई।
संगठन द्वारा 20 मई को कुछ व्यापारियों द्वारा किए जाने वाले बंद के सन्दर्भ में भी चर्चा की गई तथा व्यापरियों को इस सन्दर्भ में किसी प्रकार के बहकावे में न आने की अपील की गई। इस अवसर पर सर्जिकल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि कोई भी सर्जिकल की दुकान किसी भी तरह के बंद में सम्मिलित नहीं होगी, वह आम दिनों की तरह अपना व्यापार करेंगे। इस मौके पर संगठन मंत्री सुनील अग्रवाल, पंकज अरोड़ा, पारस डूडेजा, वैभव आनंद, राजीव ग्रोवर इत्यादि उपस्थित रहे।