जोन अध्यक्ष अमरजीत पिन्की चिन्य़ोटी ने कहा सभी शुगर मिल बंद हो जाएँगी
शारदा रिपोर्टर मेरठ ।ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के तत्वावधान में दिल्ली एनसीआर की एक मीटिंग मेरठ में यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ जोन, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन मेरठ , मेरठ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के सहयोग से होटल एलोरा मेट्रो प्लाजा में हुई। जिसमें ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हरीश सभरवाल ने कहा सी, ए, क्यू,एम और दिल्ली सरकार द्वारा NGT टैक्स में भारी वृद्धि तथा बी एस IV कमर्शियल वाहनों पर 01,12 2026 से दिल्ली में प्रतिबंध के विरोध में 21 मई से 23 मई तक दिल्ली एनसीआर के परिवहन संगठनों द्वारा तीन दिवसीय सांकेतिक चक्का जाम किया जाएगा।
ट्रांसपोर्ट सेक्टर की प्रमुख चिंताएं से अवगत करते हुए कहा कि सी, ए, क्यू, एम, सिफारिश के अनुसार जो ट्रक दिल्ली में न तो लोड करते हैं न हीं अनलोड, बल्कि सिर्फ दिल्ली को एक कॉरिडोर की तरह पार करके दूसरे राज्यों में माल लेकर जाते हैं ।उन्हें ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक पेपर एक्सप्रेसवे पर भेजने के लिए इस शुल्क में बढ़ोतरी का सुझाव दिया गया था।इसका ए आई एम टी सी ने भी समर्थन किया था।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ई ,सी,सी बढ़ाने का उद्देश्य केवल उन ट्रैकों को हतोत्साहित करने का था। जो बिना किसी काम के दिल्ली से ट्रांजिट होकर गुजरते हैं। यह व्यवस्था सिर्फ ट्रांजिट वाहनों पर लागू होनी थी। न कि दिल्ली में सामान लाने ले जाने ले वाहनों पर, जो दिल्ली की अर्थव्यवस्था को सुचारू बनाने और यहां के निवासियों के लिए आवश्यक सामान लाने और ले जाने का कार्य करते हैं। लेकिन सी,ए,क्यू,एम और दिल्ली सरकार ने यह ई,सी,सी बढ़ोतरी सभी वाहनों पर लागू कर दी है ।
यहां तक की उन ट्रकों पर भी जो दिल्ली में लोडिंग अनलोडिंग के लिए जरूरी रूप से आते हैं। और यहां के निवासियों को आवश्यक सामान पहुंचते हैं। यह ट्रक ऑपरेटर के साथ अन्याय और विश्वास घात है। यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर चोट करती है ।सरकार का यह कदम जमीनी हकीकत से दूर है और दिल्ली में आने वाली सभी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई चैन का नकारात्मक असर पड़ेगा ।
कुलतारण सिंह अटवाल अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली एवं पूर्व अध्यक्ष ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम द्वारा पर्यावरण शुल्क (ईसीसी)हल्के कमर्शियल वाहनों पर 1400 रुपए से बढाकर करीब 2000 कर दिया गया। वहीं भारी वाहनों के लिए यह शुल्क 2600 रुपए से बढ़कर सीधे 4000 तक पहुंच गया ।कुल मिलाकर इस फैसले से 40 से 55 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई। इस फैसले को लेकर देश भर के परिवहन संगठनों ने भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। और विरोध तेज होने के संकेत भी मिल रहे हैं ।
अमरजीत पिन्की चिन्य़ोटी युपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ जोन के अध्यक्ष ने कहा कि सरकार 10 साल पुराने ट्रकों पर प्रतिबंध लगाना चाहती है। जो कि अन्याय पूर्ण है। अगर 10 साल पुराने ट्रकों पर प्रतिबंध लगा तो जितनी भी एनसीआर में शुगर फैक्ट्रियां हैं, सब बंद हो जाएगी यहां का सर्वे करवा कर देख लिया जाए। जितने भी रेलवे साइडिंग है यहां सब पुराने ट्रक चलाते हैं। सरकार के सारे के सारे रैक रेलवे साइडिंग पर खड़े हो जाएंगे ।क्योंकि पुराना ट्रक की 500 से 800 तक का चक्कर लगा सकता है। नया ट्रक 10 साल में एक करोड रुपए का खर्च करता है। वह कैसे पूरा होगा।
पंकज अनेजा ने कहा दिल्ली वाले ट्रकों को खाली वाहन जो दिल्ली में लोडिंग के लिए आते हैं ।उन पर बड़ा हुआ ई,सी,सी लागू न किया जाए ।बढ़ा हुआ ई,सी,सी सिर्फ ट्राजिट वाहनों पर लागू हो ।ट्रांजिट वाहनों की पहचान के लिए स्पष्ट पारदर्शी और व्यावहारिक व्यवस्था बनाई जाए। VI बीएस वाहनों को ईसीसी से पूरी तरह छूट दी जाए। दिल्ली एनसीआर में का। सी ए क्यू एम कम द्वारा बीएस- IV वाहनों पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध को वापस लिया जाए। क्योंकि यह छोटे ऑपरेटरों के लिए अन्यायपूर्ण और आजीविका का पर आघात है। वैध पी, यू ,सी ,सी, धारक बीएस,-IV वाणिज्यिक वाहनों को आदरणीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वीकृत जीवन काल तक दिल्ली एनसीआर में संचालन की अनुमति दी जाए ।
हरीश सब्बरवाल साहब राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी तरह हम प्रतिबंध है। लेकिन ऐसे निर्णय है जो लाखों परिवहन संचालकों पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। उन्हें संतुलित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ लागू किया जाना चाहिए ।वरना हम अपने ट्रक खड़े कर देंगे । इस मीटिंग में दिल्ली एनसीआर की समस्त यूनियन से मोहन सिंह ,रमेश मैनी,अजीत सिंह ओबेरॉय ,अमर जीत सिंह सहगल ,मन्नू अरोड़ा ,श्याम सुंदर , मदन डाबर , गुरजीत सिंह सॉन्गा श्री अमित सिंह श्री रोहित आहूजा, सतीश ढींगरा , हरीश ग्रोवर , श्याम सुंदर, वेद प्रकाश ,शोयवजी, दिनकर ने भाग लिया। इस मीटिंग में मेरठ से पंकज अनेजा, राकेश विज , समीर कोहली , राजा शर्मा, शम्भू बंसल, संदीप गांधी ,अनुपम माहेश्वरी ,अंगद चावला ,जगमोहन सिंह ,परमजीत सिंह ,अमित मल्होत्रा ,सरदार जसविंदर सिंह, गुरदीप सिंह गुड्डू, सुरेंद्र शर्मा , दीपक रहलन, हिमांशु अनेजा, आशीष ने मुख्य रूप से भाग लिया।