शारदा रिपोर्टर मेरठ। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ द्वारा आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के साथ मिलकर सांगरिया होटल दिल्ली रोड मेरठ मे दिल्ली एनसीआर मे सरकार द्वारा एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के कमिशनर के आदेश & NGT टैक्स के विरुद्ध एक बैठक का आयोजन ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा और महामंत्री दीपक गाँधी, कोषाध्यक्ष रोहित कपूर की अगुवाई मे किया गया।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश सब्रबाल , कुलतरण अटवाल , अध्यक्ष घनश्याम और उनकी पूरी टीम ने इस बैठक मे भाग लिया। और हापुड़ टीम से रंजोत सिंह, मुजफ्फरनगर टीम से एमडी अब्दुल्ला,दिल्ली एनसीआर और मेरठ से करीब 600 ट्रांसपोर्टर ने इस बैठक मे भाग लेकर कैकम और दिल्ली सरकार के तुगलकी फरमान पर भारी मात्रा विरोध प्रकट किया।
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सभी प्रदेशों से दिल्ली में आने वाले ट्रैकों पर एनजीटी टैक्स में रोजाना वृद्धि सरकार द्वारा की जा रही है और 1 नवंबर 2026 से दिल्ली में बीएस-4 कमर्शियल वाहनों पर पूर्णत प्रतिबंध लगा दिया जाएगा लेकिन ईसीसी शुल्क फिर भी सरकार जारी रखेगी। गौरव शर्मा ने कहा की आने वाली 21 22 और 23 मई को दिल्ली सरकार के इस तुगलक की फरमान के खिलाफ हम पूरे दिल्ली एनसीआर में 17 जिलों के ट्रांसपोर्ट व्यापारियों के साथ मिलकर पूर्णता चक्का जाम करेंगे और सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट करेंगे जिससे कि सरकार की आंखें खुल जाए और दिल्ली सरकार अपना तुगलकी फरमान तुरंत वापस ले।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस दिल्ली से कुलतरण अटवाल ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ को भरोसा दिलाया कि उनकी जितनी भी मांगे हैं हम राष्ट्रीय स्तर पर मेरठ के ट्रांसपोर्टरों की मांगों को उठाएंगे जिससे की जो मेरठ के ट्रांसपोर्टों को व्यापार में समस्या आ रही हैं उनका निस्तारण जल्द से जल्द करने का आश्वासन अटवाल ने दिया।
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ और मेरठ के सभी ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के 21 22 और 23 को दिल्ली एनसीआर में चक्का जाम को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
मौजूद रहे योगेश सिंघल, हरपाल शर्मा, अशोक विनायक, गगन शर्मा, शिव कुमार शर्मा,अमित पॉपुलर,सरदार संतोक सिंह,अशोक शर्मा, अंकुर प्रजापति, प्रेम सिंह, अतुल शर्मा, मनहोर सिंह, विजय विनायक, श्याम राज, अनीश चौधरी, रमेश कुमार, अवतार सिंह, विक्रम शर्मा, नीरज मुल्तानी, मनोज वेदी, अनुज शर्मा, आदि।