Homepolitics newsबांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए मिलेगी जमीन , शुभेन्दु सरकार ने...

बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए मिलेगी जमीन , शुभेन्दु सरकार ने लिया फैसला

-

शुभेंदु अधिकारी ने कैबिनेट की पहली बैठक में लिया बड़ा फैसला


कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी फुल एक्शन मोड में हैं। सोमवार को सीएम शुभेंदु कैबिनेट की पहली बैठक संपन्न हुई। शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि उनकी कैबिनेट डबल इंजन सरकार की जो रूपरेखा है, जैसे एनडीए शासित अन्य 20 राज्य में चलती है उसी हिसाब से चलेगी।

कैबिनेट की पहली बैठक में ही सीएम शुभेंदु ने कई बड़े फैसले किए हैं। इनमें से एक फैसला है कि सीमा सुरक्षा बल यानी BSF को बॉर्डर पर लैंड ट्रांसफर 45 दिनों में सौंप दी जाएगी।

सोमवार को पश्चिम बंगाल की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, अग्निमित्रा पॉल, खुदीराम टुडू, अशोक कीर्तनिया, निशित प्रामाणिक उपस्थित रहे। बैठक के बाद सीएम शुभेंदु ने जनता को संदेश देते हुए कहा कि हम पर भरोसा रखें-हम सही रास्ते पर चलेंगे। उन्होंने बंगाल के वोटरों को नमन किया और वोट कर्मी, राज्य पुलिस, कोलकाता पुलिस, सभी राजनीतिक पार्टी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि “यह सरकार अहम पर नहीं, नीति पर चलती है। पीएम  मोदी के ‘भय आउट-भरोसा इन’ मंत्र के साथ जनता का भरोसा, सुरक्षा और विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पहली कैबिनेट बैठक के बाद सीएम  शुभेंदु अधिकारी ने कहा: बंगाल में “सुशासन, सुरक्षा और डबल इंजन सरकार” की नई शुरुआत हुई है। भयमुक्त, रक्तपातहीन और निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाताओं, प्रशासन और चुनाव से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद।शहीदों को श्रद्धांजलि: बीजेपी  के 321 शहीदों को नमन। उनके परिवारों के साथ सरकार खड़ी है। राजनीतिक हत्याओं में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सीमा सुरक्षा: BSF को जरूरी जमीन देने की प्रक्रिया तुरंत शुरू। मुख्य सचिव और भूमि सचिव को 45 दिन में जमीन हस्तांतरण पूरा करने का निर्देश।  बंगाल सरकार आयुष्मान भारत योजना से जुड़ेगी। पीएम  जन आरोग्य,पीएम किसान बीमा, पीएम श्री, विश्वकर्मा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला समेत सभी केंद्रीय योजनाओं में राज्य को सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा। युवाओं के लिए: सरकारी नौकरी की अधिकतम आयु सीमा 5 साल बढ़ाई गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts