Homepolitics newsSuvendu Adhikari Oath: 'शुभेंदु अधिकारी' बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, देखें मंत्रिमंडल...

Suvendu Adhikari Oath: ‘शुभेंदु अधिकारी’ बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, देखें मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट

-

Suvendu Adhikari Oath: पश्चिम बंगाल में सियासी बदलाव के बीच भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके साथ ही एक छोटे लेकिन संतुलित मंत्रिपरिषद ने भी शपथ ली, जिसमें फिलहाल कुल पांच मंत्रियों को शामिल किया गया है। शपथ लेने वाले मंत्रियों में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किरतनिया, खुदीराम तुडू और निशीथ प्रामाणिक शामिल हैं. इस शुरुआती कैबिनेट में भाजपा ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने का स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है।

शुभेंदु अधिकारी ने ली बंगाल के नए सीएम की शपथ

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए सीएम की शपथ ले ली है। राज्यपाल ने उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

अग्निमित्रा, दिलीप घोष समेत इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

पश्चिम बंगाल में सियासी बदलाव के बीच भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ ही एक छोटे लेकिन संतुलित मंत्रिपरिषद ने भी शपथ ली, जिसमें फिलहाल कुल पांच मंत्रियों को शामिल किया गया है। शपथ लेने वाले मंत्रियों में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किरतनिया, खुदीराम तुडू और निशीथ प्रामाणिक शामिल हैं। इस शुरुआती कैबिनेट में भाजपा ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने का स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है।

कैबिनेट में सामाजिक संतुलन का फॉर्मूला

नई सरकार के मंत्रिमंडल में विविध सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसमें एक महिला मंत्री (अग्निमित्रा पॉल), एक आदिवासी चेहरा (खुदीराम तुडू), एक ओबीसी प्रतिनिधि, एक मतुआ समुदाय से और एक राजबंशी समुदाय से मंत्री शामिल किया गया है।

इस संतुलन को भाजपा की उस रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें पार्टी ने चुनाव के दौरान अलग-अलग सामाजिक समूहों को साधने की कोशिश की थी।

Suvendu Adhikari Oath Ceremony Updates: आज से पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी सरकार। शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ले ली है। उनका भव्य शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार सुबह 11.30 बजे हुआ। पांच मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली, इनमें दिलीप घोष,अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडु, निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं। शुभेंदु दादा के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह समेत तमाम बड़े बीजेपी नेता शामिल हुए। बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है। शुभेंदु जब मंच पर खड़े सीएम पद की शपथ ले रहे थे तो 20 राज्यों के सीएम भी इस पल के गवाह बनें। बीजेपी और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी वहां मौजूद रहे। बीजेपी ने इस शपथ ग्रहण के लिए 9 मई गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती का खास दिन चुना। बता दें कि बंगाल में बीजेपी ने ममता बनर्जी की टीएमसी को 207 सीटें जीतकर हरा दिया है। टीएमसी को सिर्फ 80 सीटें ही मिल सकीं।

अग्निमित्रा पॉल ने ली मंत्री पद की शपथ:

-बंगाल में बीजेपी की फायरब्रांड नेता अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

अग्निमित्रा पॉल ने ली मंत्री पद की शपथ

 

खुदीराम टुडु ने ली मंत्री पद की शपथ:

– बंगाल के रानीबांध सीट से पहली बार विधायक चुने गए खुदीराम टुडु ने मंत्री पद की शपथ ली।

खुदीराम टुडु ने ली मंत्री पद की शपथ

 

 

निसिथ प्रमाणिक ने ली मंत्री पद की शपथ:

– बंगाल के माथाभांगा सीट से बीजेपी विधायक निसिथ प्रमाणिक भी शुभेंदु सरकार में मंत्री बने हैं।

निसिथ प्रमाणिक ने ली मंत्री पद की शपथ

 

 

अशोक कीर्तनिया ने ली शुभेंदु सरकार में मंत्री पद की शपथ:

– मतुआ समुदाय के नेता अशोक कीर्तनिया ने भी शुभेंदु सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

अशोक कीर्तनिया ने ली शुभेंदु सरकार में मंत्री पद की शपथ

 

दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ:

– बंगाल में बीजेपी के बरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली।

दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts