HomeHealth newsमहिलाओं के मुकाबले पुरुषों को ज्यादा है पाकिंर्संस का रिस्क

महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को ज्यादा है पाकिंर्संस का रिस्क

-

नई दिल्ली। हाल ही में पाकिंर्संस रोग को लेकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण अध्ययन किया गया है। इस शोध में लगभग 11,000 मरीजों को शामिल किया गया। इस विशाल अध्ययन से एक बेहद अहम जानकारी सामने आई है कि पाकिंर्संस की बीमारी पुरुषों और महिलाओं को एक समान नहीं, बल्कि बिल्कुल अलग-अलग तरीके से प्रभावित करती है।

 

Health news Parkinson's disease

 

अध्ययन के आंकड़े बताते हैं कि पाकिंर्संस रोग महिलाओं की तुलना में पुरुषों में डेढ़ गुना अधिक पाया जाता है। यही कारण है कि इस सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले कुल लोगों में से 63 प्रतिशत पुरुष थे। हालांकि, बीमारी का खतरा भले ही पुरुषों को ज्यादा हो, लेकिन यह दोनों वर्गों में अलग-अलग तरह से सामने आती है। शोध में उम्र को लेकर एक दिलचस्प अंतर देखने को मिला। भले ही पुरुष इस बीमारी का ज्यादा शिकार होते हैं, लेकिन महिलाओं में इसके लक्षण पुरुषों के मुकाबले थोड़ी कम उम्र में ही नजर आने लगते हैं: लक्षण शुरू होने की औसत उम्र: महिलाओं में 63.7 वर्ष बनाम पुरुषों में 64.4 वर्ष। बीमारी की पहचान की औसत उम्र: महिलाओं में 67.6 वर्ष बनाम पुरुषों में 68.1 वर्ष।

किसे होती है क्या परेशानी?

इस बीमारी के लक्षण और उनके बढ़ने का तरीका पुरुषों और महिलाओं में काफी अलग पाया गया है। अध्ययन के दौरान मरीजों के अनुभवों के आधार पर निम्नलिखित अंतर स्पष्ट हुए हैं:-

महिलाओं में अधिक पाए जाने वाले लक्षण:

दर्द की समस्या: 70 प्रतिशत महिलाओं को बीमारी के दौरान दर्द की शिकायत रही, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा 63 प्रतिशत था।
गिरने की आशंका: 45 प्रतिशत महिलाओं में शारीरिक संतुलन बिगड़ने या गिरने की समस्या देखी गई, जबकि 41 प्रतिशत पुरुषों ने इसका अनुभव किया।

पुरुषों में अधिक पाए जाने वाले लक्षण:

याददाश्त में बदलाव: 67 प्रतिशत पुरुषों को स्मृति से जुड़ी परेशानियां अधिक हुईं, जबकि महिलाओं में यह 61 प्रतिशत पाया गया।

आवेगपूर्ण व्यवहार: यह सबसे बड़ा अंतर था। 56 प्रतिशत पुरुषों में बिना सोचे-समझे अचानक प्रतिक्रिया देने के लक्षण देखे गए, जबकि केवल 19 प्रतिशत महिलाओं में ऐसा पाया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts