Homeउत्तर प्रदेशModinagarModinagar News: भोजपुर में दो मकानों से 30 लाख की चोरी, बदमाशों...

Modinagar News: भोजपुर में दो मकानों से 30 लाख की चोरी, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

-

– सुजानपुर गांव में रात हुई वारदात, लाखों की नकदी-जेवर ले गए चोर।

मोदीनगर। भोजपुर थानाक्षेत्र स्थित सुजानपुर अखाड़ा गांव में रात दो मकानों से लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी हो गए। बदमाशों ने एक किसान के घर से करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 1 लाख रुपये नकद चुरा लिए। घटना के समय परिवार घर से कुछ दूरी पर स्थित घेर में एसी में सो रहा था।

 

 

किसान सुंदर सिंह और उनके भाई का परिवार पास-पास रहता है। सुंदर सिंह, उनकी पत्नी मीनू और दोनों बच्चे घर से कुछ कदम दूर अपने घेर में एसी में सोने चले गए थे। उनके मृतक भाई की पत्नी सुमन अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी गई हुई थीं। सुबह करीब चार बजे जब सुंदर सिंह की नींद खुली तो उन्होंने पशुओं को चारा डालने के लिए घेर का मुख्य दरवाजा खोला, जो बाहर से बंद था।

इसके बाद सुंदर सिंह दीवार फांदकर बाहर आए और देखा कि किसी ने मुख्य दरवाजा बंद कर रखा था। दरवाजा खोलकर उन्होंने परिजनों को उठाया। जब वे घर पहुंचे तो दोनों मकानों के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाश तब तक फरार हो चुके थे।

सुंदर सिंह ने बताया कि बदमाशों ने दोनों मकानों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पांच सेफ के ताले भी तोड़े। चोरों ने सेफ में रखी दो किलो चांदी, सोने की पांच अंगूठी, चार कड़े, तीन चेन, मंगलसूत्र, सोने का गले का हार, कई जोड़ी सोने के कुंडल और एक लाख रुपये नकद सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया। कुल चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।
सूचना मिलते ही भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पीड़ित सुंदर सिंह ने इस संबंध में भोजपुर थाने में तहरीर दी है।

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts