HomeEducation Newsछात्रों ने रामनगर में देखी इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री

छात्रों ने रामनगर में देखी इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सर छोटू राम इंस्टीट्यूट आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सीसीएसयू के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के छात्रों ने इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विस एवं ट्रेनिंग सेंटर रामनगर, उत्तराखंड में एक औद्योगिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में कुल 33 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

 

 

इस औद्योगिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वर्तमान औद्योगिक प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की आधुनिक तकनीकों तथा उद्योगों में अपनाई जा रही कार्यप्रणालियों से परिचित कराना था। प्रशिक्षण केंद्र में छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सर्विसिंग, परीक्षण गुणवत्ता नियंत्रण तथा उत्पादन से संबंधित प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान समन्वयक डॉ. अमित शर्मा के मार्गदर्शन में छात्रों ने उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद किया और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में प्रचलित नवीनतम तकनीकों व प्रैक्टिकल कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा।

इस अनुभव से छात्रों को अपने सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप में देखने का अवसर मिला तथा उन्हें वर्तमान औद्योगिक मानकों और रोजगार के अवसरों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

संस्थान के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित यह भ्रमण छात्रों के कौशल विकास और करियर उन्मुख शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। छात्रों ने इस औद्योगिक यात्रा को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts