HomeAccident NewsHardoi Accident: सड़क हादसे में दो की मौत, चार गंभीर घायल

Hardoi Accident: सड़क हादसे में दो की मौत, चार गंभीर घायल

-

– डंपर ने कार और बाइक को मारी टक्कर, शादी समारोह से लौट रहे थे।

हरदोई। शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना सुबह लगभग 3:45 बजे हुई, जब एक डंपर ने एक कार और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया।

 

 

यह हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के शारदा नहर पुल से पहले मन्ना पुरवा के पास हुआ। डंपर की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मोटरसाइकिल सवार डंपर के नीचे दब गया था।

मृतकों में शहर कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर निवासी 45 वर्षीय रामरहीस शामिल हैं। उनकी पुत्री माहेश्वरी ने बताया कि रामरहीस गांव निवासी शिवकुमार की शादी में शामिल होने सांडी गए थे। कार में उनके साथ 13 वर्षीय पुत्र शोभित, लखीमपुर के मैगलगंज थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी बहनोई 30 वर्षीय अरुण, चचेरे भाई 25 वर्षीय शैलेंद्र और गांव निवासी 20 वर्षीय अनुराग शुक्ला भी थे। ये सभी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।

दूसरे मृतक अरवल थाना क्षेत्र के चंदौबेचे गांव निवासी 20 वर्षीय आशीष शर्मा थे। आशीष भी शुक्रवार देर रात बिलग्राम में एक शादी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी शिवराम सिंह यादव और दमकल कर्मी जयशंकर व उनकी टीम ने क्रेन की मदद से डंपर के नीचे दबे आशीष को बाहर निकाला।

एंबुलेंस से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने रामरहीस और आशीष को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर शोभित को लखनऊ रेफर कर दिया गया। रामरहीस के परिवार में उनकी पत्नी रामदुलारी, दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। आशीष अपने दो भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर थे।

शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts