HomeEducation Newsफिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए मारी बाजी, बेहतरीन प्रदर्शन...

फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए मारी बाजी, बेहतरीन प्रदर्शन कर हासिल किए 99% अंक

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। 30 अप्रैल को घोषित आईसीएससी 2026 परिणामों में मेरठ सहित पूरे देश में आईसीएससी (10वीं) और आईएससी (12वीं) का परिणाम उत्कृष्ट रहा। लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें पास प्रतिशत 99% से अधिक रहा।

 

टॉपर्स की सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन छात्रों ने बहुत उच्च स्कोर हासिल किए हैं।  मेरठ में आईसीएससी (10वीं) में 98% से अधिक और आईएससी (12वीं) में 99% से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

 

 

मेरठ के प्रमुख स्कूलों में, जैसे कि सोफिया गर्ल्स स्कूल, सेंट मैरी, सेंट थामस और अन्य में अधिकांश स्टूडेंट्स ने बेहतरीन अंक हासिल किए है। स्टूडेंट्स ने अपनी कड़ी मेहनत से शानदार परिणाम हासिल किया है, और 95% से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या काफी रही है।

मेरठ के सैंट मेरीज स्कूल के 12वीं के छात्र पार्थ आश्वलायन ने 98.25 प्रतिशत अंक हासिल किए है। पार्थ ने हाल ही में जेई मेंस परीक्षा भी पास की है और अब जेई एडवांस की परीक्षा देंगे। पार्थ का अगला लक्ष्य आईआईटी करना है।

 

 

पार्थ का कहना है कि वह अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और टीचर्स को देते हैं। पार्थ ने कहा, मेरा सपना एक सफल इंजीनियर बनकर देश सेवा करने का है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से स्टडी पर फोकस रखकर अगर थोड़ी सी गंभीरता बरती जाए तो निश्चित ही सफलता मिल जाती है।

जनपद मेरठ में आईसीएसई 2026 के परिणाम में एक बार फिर छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली। स्कूल की बेटियों ने उच्च अंक हासिल कर न सिर्फ अपने संस्थान बल्कि शहर का भी नाम रोशन किया।

देशभर में भी इस बार आईसीएसई परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जहां उनका पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा। ऐसे में मेरठ के सोफिया स्कूल की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन इस राष्ट्रीय ट्रेंड के अनुरूप देखने को मिला।

स्कूल प्रशासन के अनुसार, कई छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और मेरिट सूची में स्थान बनाया। परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी का माहौल बन गया। छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

गौरतलब है कि, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफाइड एग्जामिनेशन द्वारा जारी इस वर्ष के परिणाम में कुल पास प्रतिशत 99% से अधिक रहा, जो छात्रों की लगातार बेहतर होती शैक्षणिक उपलब्धि को दर्शाता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts