HomeTrendingPM मोदी आज करेंगे Ganga Expressway का उद्घाटन

PM मोदी आज करेंगे Ganga Expressway का उद्घाटन

-

– पीएम मोदी थोड़ी देर में करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन।

Ganga Expressway Inauguration: गंगा एक्सप्रेसवे करीब 594 किलोमीटर लंबा है। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज को जोड़ेगा। इससे न सिर्फ यात्रा का समय कम होगा बल्कि उद्योग और बिजनेस को भी बढ़ावा मिलेगा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के लोगों को गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात देने जा रहे हैं। बुधवार 29 अप्रैल को वाराणसी में काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद पीएम मोदी हरदोई के मल्लावां में देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद एक्सप्रेसवे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके शुरू होते ही मेरठ से प्रयागराज तक का सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा। एक्सप्रेसवे पर बात अगर टोल की करें तो कार, जीप, वैन (हल्के वाहन) के लिए- 2.55 रुपये प्रति किमी वसूला जाएगा. वहीं दोपहिया वाहनों के लिए 1.28 रुपये प्रति किमी चार्ज किया जाएगा।

 

 

कुछ ही देर में मंच पर पहुंचेंगे पीएम मोदी

गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को लेकर हरदोई के लोगों में खुशी की लहर है। सभी को पीएम मोदी के पहुंचने का इंतजार है। कुछ ही समय में पीएम मोदी मंच पर पहुंचने वाले हैं।

गंगा एक्सप्रेसवे का रूट मैप जानें

गंगा एक्सप्रेसवे 12 जिलों को जोड़ता है। 594 किमी. लंबा एक्सप्रेसवे मेरठ जिले के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज जिले के जूदापुर गांव तक जाता है।

सिर्फ 6-7 घंटे में पूरा होगा मेरठ से प्रयागराज तक का सफर

गंगा एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद मेरठ से प्रयागराज तक का सफर सिर्फ 6-7 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इससे न सिर्फ लोगों का समय बचेगा, बल्कि माल ढुलाई सस्ती होगी और व्यापार को भी फायदा मिलेगा।

144 सीसी कैमरे गंगा एक्सप्रेस समारोह पर रखेंगे नजर

हरदोई में पीएम मोदी के सभास्थल से लेकर बाहर परिसर तक 144 सीसी कैमरे चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। समारोह में आने-जाने वाले लोगों, सुरक्षा बंदोबस्त और सभास्थल में बैठे लोगों पर ये कैमरे बारीकी से नजर रखेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts