HomeAccident NewsSant Kabir Nagar Accident: बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने मारी...

Sant Kabir Nagar Accident: बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

-

– नेशनल हाईवे पर बुधा कला पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, तीसरा गंभीर घायल।

संतकबीरनगर। मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधा कला पेट्रोल पंप के पास हुई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी।

 

Sant Kabir Nagar Accident: Two bike riders hit by truck, die

 

जानकारी के अनुसार, कांटे चौकी क्षेत्र के ग्राम डारीडीहा निवासी चंद्रभान (35), चंद्रहास (25) और चंद्रभूषण (45) मंगलवार सुबह खलीलाबाद मजदूरी करने जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधा कला पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद कांटे चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने चंद्रभान और चंद्रहास को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चंद्रभूषण का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। इस हादसे से डारीडीहा गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार वाहन की तलाश कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts