HomeCRIME NEWSपत्नी के मर्डर के बाद लकड़ी के बक्से में शव रख सीमेंट...

पत्नी के मर्डर के बाद लकड़ी के बक्से में शव रख सीमेंट भरा

-

एजेंसी सूरत। गुजरात के सूरत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर इंसान की रूह कांप जाएगी। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या की। उसके बाद उसने शव को एक लकड़ी के बक्से में छिपाकर उसमें सीमेंट भर दिया। फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई।

आरोपी की पहचान विशाल साल्वी (40 वर्षीय) के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी शिल्पा साल्वे (39 वर्षीय) पेशे से डाइटिशियन हैं और चार दिन पहले लापता हो गई हैं। इसके बाद पुलिस ने सामान्य गुमशुदगी की जांच शुरू की। लेकिन जांच के शुरुआती चरण में मामला अचानक बदल गया।

दंपति के घर से एक हाथ से लिखा नोट मिला। इस नोट को कथित पर विशाल ने ही लिखा था। यह नोट उनके नाबालिग बेटे को मिला और उसने इसे पुलिस को दे दिया। नोट में लिखा था कि उसने बहुत बड़ी गलती की है। शिल्पा अब जीवित नहीं हैं

इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को हत्या के शक में बदल दिया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी से जुड़ी एक और पुरानी व खाली पड़ी संपत्ति का पता चला। यह संपत्ति सलाबतपुरा थाना क्षेत्र में है। जब पुलिस ने उस बंद घर को खोला तो कमरे के एक कोने में रखे लकड़ी के बक्से से तेज बदबू आ रही थी।

पुलिस को बक्से के अंदर महिला का सड़ा-गला शव मिला। इसे कच्चे सीमेंट से ढककर छिपाया गया था। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि हत्या गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने से चार से पांच दिन पहले की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कनन देसाई ने बताया कि जांच गुमशुदगी की शिकायत से शुरू हुई थी। लेकिन हाथ से लिखा नोट मिलने के बाद मामले की दिशा बदल गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है, ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts