Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई यूपी होमगार्ड भर्ती...

Meerut News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई यूपी होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा

-

– 43 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देंगे 1.20 लाख अभ्यर्थी।

– कड़ी चैकिंग के बाद आज से शुरू हो गई तीन दिनों तक चलने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शनिवार से तीन दिनों तक चलने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा शुरू हो गई। जबकि, परीक्षा केंद्र में जाने से पहले सभी परिक्षार्थियों की कड़ी चैकिंग के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। हालांकि, परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होनी थी, लेकिन 9 बजे ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों के बाहर बैठे हुए नजर आए। ताकि, उनकी परीक्षा ना छूटे और वह समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए।

 

 

दरअसल, जिले में कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में 1.20 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा छह पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने परीक्षा को नकल-मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। जबकि, पुलिस के अलावा खुफिया विभाग भर्ती माफियाओं पर सख्त नजर रख रहा है। बता दें कि, उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में 41,424 पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए पूरे प्रदेश से 25.32 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 10वीं पास रखी गई है। परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को 100 अंकों में कम से कम 20 अंक लाने होंगे। मेरठ जिले में तीन दिनों में कुल 1.20 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देने वाले हैं।

नोडल अधिकारी और एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा तीन दिन चलेगी। उन्होंने बताया कि, प्रथम पाली का सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जबकि, द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में लगभग 20 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। एक परीक्षा केंद्र पर औसतन 465 अभ्यर्थियों की बैठने की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। ये कंट्रोल रूम जिला स्तर के मुख्य कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। केंद्र पर केवल जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, परीक्षा कक्ष निरीक्षक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सहायक केंद्र व्यवस्थापक ही प्रवेश कर सकेंगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हर केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों की चेकिंग के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा खत्म होने के बाद जाम की स्थिति न बने, इसके लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल तैनात किया गया है।

अभ्यर्थियों के लिए सलाह

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज साथ रखें। परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts