Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: जिला बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना जारी

मेरठ: जिला बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना जारी

-

– बड़े स्क्रीन पर लाइव दिखाई जा रही मतगणना, अधिवक्ताओं नजर आया जोश।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शुक्रवार को कचहरी परिसर में जिला बार एसोसिएशन के 2026-27 सत्र के चुनाव के लिए मतगणना चल रही है, जहां अधिवक्ता बड़ी स्क्रीन पर चुनाव परिणाम देख रहे हैं। यह वीडियो मेरठ जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं के उत्साह को दर्शाता है। बता दें कि, चुनाव में कुल 780 में से 661 अधिवक्ताओं (लगभग 85%) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि, 21 पदों के लिए मुकाबला: 21 पदों के लिए 31 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 8 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है और 13 पदों के लिए मुख्य मुकाबला है।मतदान संपन्न होने के बाद, शुक्रवार को महात्मा गांधी सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की जा रही है।

 

जिला बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना जारी

 

मेरठ कचहरी स्थित जिला बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में जारी है। मतगणना स्थल पर सुबह से ही अधिवक्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। चुनाव परिणाम जानने के लिए बड़ी संख्या में अधिवक्ता स्क्रीन पर नजरें टिकाए रहे। हर राउंड की गिनती के बाद उम्मीदवारों के समर्थकों में हलचल तेज हो जाती थी। जैसे ही स्क्रीन पर आंकड़े अपडेट होते, समर्थकों की प्रतिक्रियाएं देखने लायक थी।

कई प्रत्याशी स्वयं भी मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। समर्थक अपने-अपने उम्मीदवार की जीत के दावे करते नजर आए। कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा कराया गया।

वहीं, अधिवक्ताओं ने चुनाव को लोकतांत्रिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। स्क्रीन पर परिणाम देखने के दौरान कई बार उत्साह और तनाव दोनों का माहौल बना रहा। जीत की संभावना बढ़ते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कुछ प्रत्याशी परिणाम आने तक लगातार समर्थकों से संपर्क में रहे। मतगणना स्थल के बाहर भी अधिवक्ताओं की भीड़ जमा रही।

चुनाव परिणाम को लेकर पूरे दिन चचार्ओं का दौर चलता रहा। जिला बार एसोसिएशन के पदों के लिए हुए चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया जाएगा। कचहरी परिसर पूरे दिन चुनावी रंग में रंगा नजर आया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts