Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका...

Meerut News: महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका विपक्ष का पुतला

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ही दलों ने अपनी अपनी मोर्चा की महिला नेताओं को मैदान में उतार दिया, जो लगातार एक दूसरे को महिला विरोधी करार दे रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की दर्जनों कार्यकत्रियों ने बुढ़ाना गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों का पुतला फूंकते हुए अपना विरोध प्रकट किया।

 

 

महिला आरक्षण को लेकर चल रही राजनीति के विरोध में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विपक्ष का पुतला फूंका। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रदर्शन कर रही महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि, केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है।

 

 

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पारित कर महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल दिखावे की राजनीति करता है। महिला मोर्चा की नेताओं ने कहा कि विपक्ष महिलाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थकों ने केंद्र सरकार के समर्थन में नारे लगाए।बुढ़ाना गेट क्षेत्र में प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए भीड़ एकत्र हो गई।पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी। वहीं, महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के हितों के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने का सपना भाजपा ने पूरा किया है।प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक कार्यक्रम समाप्त किया।इस मौके पर कई स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद रहे। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की अपील की। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने विपक्ष से महिला मुद्दों पर गंभीर होने की मांग की।

वहीं, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को सम्मान और राजनीतिक हक देती रही है। साल 2023 में कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल को पुरजोर तरीके से संसद में पास कराया था। कांग्रेस की मांग है कि वर्तमान में लोकसभा और विधानसभाओं की मौजूदा सीटों पर ही महिला आरक्षण तुरंत लागू करें, लेकिन भाजपा इसे लागू नहीं कर रही। भाजपा अपनी छिपी राजनीतिक मंशा के तहत इस प्रक्रिया को जानबूझकर लटका रही है। इस मुद्दे का इस्तेमाल प्रचार के साधन के रूप में कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts