Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: असलम हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Meerut News: असलम हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

-

– 25 हजार का इनामी जेल भेजा गया, जैदी फार्म में की थी फायरिंग।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में 6 फरवरी को हुए असलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के वांछित आरोपी अमीर अहमद को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में अभी भी कई अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

 

 

पूरा मामला नौचंदी थाना क्षेत्र की जैदी फार्म कॉलोनी का है। 6 फरवरी को स्क्रैप कारोबारी असलम और उसके साथी शोएब पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान असलम की मौत हो गई।

असलम की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया था। पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया तो पिता ने एंबुलेंस को जैदी फार्म में सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया और अंतिम संस्कार कराया गया।

पुलिस ने इस हत्याकांड में कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी अमीर अहमद लगातार फरार चल रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि वह सहारनपुर में छिपा हुआ है, जिसके बाद दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पर भी उठे थे सवाल

इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने खासकर अमीर अहमद को बचाने का आरोप लगाया था और उच्च अधिकारियों तक शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts