लखनऊ। यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रयागराज में पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश के 26 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा पहुंच गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को 26 जिलों में हीटवेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम एक्सपर्ट ने सलाह दी है कि धूप में निकलने से बचें।



