Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: एक्सपायरी कोल्डड्रिंक से भरा वाहन जब्त, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ: एक्सपायरी कोल्डड्रिंक से भरा वाहन जब्त, जांच में जुटी पुलिस

-

– दुकान मालिक की सूचना पर कार्रवाई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र की केसरगंज पुलिस चौकी के ठीक सामने एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक उतारे जाने का मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। दुकान मालिक को जैसे ही इसकी भनक लगी, उसने मौके पर जमकर हंगामा कर दिया। शोर-शराबा बढ़ता देख रेलवे रोड थाना पुलिस तत्काल पहुंची और कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कोल्डड्रिंक के सैंपल भरकर माल को जब्त कर लिया।

 

 

यह घटना रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मुहल्ला माही गिरान स्थित केसरगंज पुलिस चौकी के सामने हुई। मुहल्ला माही गिरान निवासी सलमान भारती की दुकान पर पूर्वा फैय्याज अली निवासी हनीफ और साहिद कोल्डड्रिंक सप्लाई का काम करते हैं। सोमवार रात जब ये सप्लायर कोल्डड्रिंक उतार रहे थे, तो सलमान भारती ने बोतलों की जांच की।

जांच के दौरान सलमान भारती ने पाया कि अधिकांश बोतलों की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। उन्होंने तुरंत इसका विरोध किया और रेलवे रोड थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने स्थिति को संभालते हुए कोल्डड्रिंक की जांच की, जिसमें बड़ी संख्या में बोतलें एक्सपायरी पाई गईं। इसके बाद पुलिस ने पिकअप वाहन सहित कोल्डड्रिंक की पूरी खेप को जब्त कर लिया।

थाना प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि एक्सपायरी कोल्डड्रिंक की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई है। मौके से एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक से भरा वाहन बरामद हुआ है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts