Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सील किए प्रतिष्ठानों को तुरंत खुलवाएं सरकार, व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल...

मेरठ: सील किए प्रतिष्ठानों को तुरंत खुलवाएं सरकार, व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम मेरठ से मिला

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की मांग को लेकर व्यापारियों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। इसी क्रम में बुधवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम मेरठ से मिलने पहुंचा और अपनी समस्याएं रखते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

 

 

सेंट्रल मार्केट में सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में व्यापारी पिछले कई दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते व्यापारियों के बच्चों का भविष्य भी अधर में लटका हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन की कार्रवाई से उनका रोजगार पूरी तरह प्रभावित हो गया है और कई परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मांग करते हुए कहा कि सरकार तक उनकी अपील पहुंचाई जाए और सील की गई दुकानों को खोला जाए। ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। व्यापारियों ने साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर पूरे मामले में हस्तक्षेप की अपील की गई। व्यापारियों ने यह भी कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के की जा रही कार्रवाई उचित नहीं है और इससे हजारों लोगों का रोजगार खतरे में पड़ गया है। उन्होंने प्रशासन से वार्ता के जरिए समाधान निकालने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, संरक्षक अरुण वशिष्ठ, नीरज त्यागी, पवन मित्तल, मंत्री अंकुर गोयल, सुधांशु महाराज, राजीव गोयल, अंकित गुप्ता, मन्नू, अनुज वशिष्ठ, प्रदीप शर्मा, संदीप रेवड़ी, आलोक रस्तोगी और रजनीश कौशल आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts