Homeउत्तर प्रदेशMeerutगेहूं की खड़ी फसल में लगी आग

गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग

-

– दो किसानों के खेत जलकर हुए राख, लाखों का नुकसान हुआ।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव पीपली खेड़ा में बुधवार को गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसान अमजद और दिलशाद के खेतों में खड़ी पूरी फसल जलकर राख हो गई।

 

 

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ऊंची लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार छा गया। आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, हालांकि तब तक फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।

पीड़ित किसानों के अनुसार, इस आगजनी से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गेहूं की तैयार फसल जल जाने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे खेत का निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन किया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

वहीं, पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें हुए भारी नुकसान से कुछ राहत मिल सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts