– वार्ड बॉय ने चाकू से गले पर किया हमला, अस्पताल के बाहर हुई वारदात।
गोंडा। खाद विक्रेता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह अपने भांजे के झगड़े को सुलझाने गया था। इसी झगड़े में भांजे के साथ काम करने वाले एक वार्ड बॉय ने चाकू से उसके गले पर हमला कर दिया, चाकू लगते ही वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। वहीं आरोपी वार्ड बॉय मौका पाकर वहां से भाग गया। वहां मौजूद लोग घायल को अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भांजे ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की कार्रवाई में जुट गई।


