Homeउत्तर प्रदेशBijnorमानसी गुप्ता को एनडीए में ऑल इंडिया 6वीं रैंक मिली

मानसी गुप्ता को एनडीए में ऑल इंडिया 6वीं रैंक मिली

-

– दवा व्यापारी की बेटी अब थल सेना में अधिकारी बन देश सेवा करेगी।

बिजनौर। बढ़ापुर की मानसी गुप्ता ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) परीक्षा में आॅल इंडिया 6वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने यह उपलब्धि पहले ही प्रयास में प्राप्त की, जिससे बढ़ापुर और पूरे बिजनौर जनपद का नाम रोशन हुआ है।

 

 

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी देश की प्रमुख सैन्य प्रशिक्षण संस्था है, जो थल सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए अधिकारी स्तर का प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान करती है। मानसी गुप्ता अब थल सेना के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी और भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करेंगी। उनके पिता शुभांकर गुप्ता ने यह जानकारी दी।

मानसी की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। इससे पहले, उन्होंने कक्षा 10 में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर और उत्तर प्रदेश टॉपर का खिताब हासिल किया था। इस उपलब्धि के लिए उन्हें लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया गया था।
मानसी ने बिना किसी ट्यूशन के घर पर ही अध्ययन कर यह मुकाम हासिल किया है। बचपन से ही उनका सपना देश सेवा करना था। उन्होंने देश के प्रथम रक्षा प्रमुख स्वर्गीय विपिन रावत से प्रेरित होकर सेना में जाने का लक्ष्य निर्धारित किया था।

मानसी गुप्ता, जो व्यापारी शुभांकर गुप्ता और रेशु गुप्ता की बेटी हैं, की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों और नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने मानसी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और परिवार को भी बधाई दी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts