– अटैची जलाकर पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल मारी गोली, पुलिस ने हिरासत में लिया।
सीतापुर। रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने गुरुवार देर रात 2 बजे लैब टेक्नीशियन की हत्या कर दी। आरोपी शिवेश सिंह (40) ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सतीश यादव (35) के सिर में गोली मारी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लैब रिटायर्ड पुलिसकर्मी की ही है। आरोपी उसकी जिम्मेदारी संभालता है। उसका लैब टेक्नीशियन से मनमुटाव था। गुरुवार रात उसका सतीश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इससे बौखलाया अपने पिता के कमरे में गया। अटैची जलाकर लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली।


