HomeAccident NewsMau Accident: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

Mau Accident: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

-

– तीनों के सिर में गंभीर चोट, मृतकों पूर्व प्रधान का भाई भी, एक की छह महीने पहले हुई थी शादी।

मऊ। तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हाइसे में बाइक पर सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों अपने एक दोस्त की पत्नी को अस्पताल से देखकर एक ही बाइक पर ट्रिपलिंग करते हुए गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो तीनों दोस्त बाइक से लौट रहे थे। रास्ते पर बेहद अंधेरा था। सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने ब्रेक मारने की कोशिश की। पर गाड़ी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि ब्रेक के बावजूद वह करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई और बाइक से सीधी टक्कर हो गई।

 

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवक को उछल कर करीब 3 फुट दूर जा गिरे। वहीं बाइक का चालक बोलेरो की साइड से सिर के बल टकरा गया। तीनों के शरीर की कई हड्डियां चूरचूर हो गईं और सिर फट गए। बोलेरो चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में पूर्व प्रधान का छोटा भाई भी शामिल है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर घोसी थाना क्षेत्र की है।

मधुबन थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी आजाद यादव उर्फ अज्जू (30), प्रमोद यादव (28) और बेचन यादव (29) बुधवार शाम अपने एक दोस्त की पत्नी को देखने घोसी बाजार स्थित अस्पताल गए थे। तीनों रात में एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

घोसी थाना क्षेत्र में मधुवन-घोसी मार्ग पर जामडीह गांव के पास रात करीब 10:30 बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दो दोस्त तो उछल कर दूर जा गिरे, जबकि एक कार के बोनट से सिर के बल टकरा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोड पर बहुत अंधेरा था। कार चालक ने बाइक को देखकर अचानक से ब्रेक मारने की कोशिश की, पर कार की स्पीड करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे थी। जिसके कारण कार करीब 20 मीटर तक घिसटते गई और बाइक से टकरा गई।

सूचना पर थाना प्रभारी घोसी प्रमेंद्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। तीनों को नजदीकी पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर तीनों के शव जिला अस्पताल की मॉच्यूर्री भेज दिए गए।

मृतकों में पूर्व प्रधान का भाई, एक शादी 6 महीने पहले

मृतकों में शामिल आजाद यादव उर्फ अज्जू (30) पुत्र शिवनाथ यादव बीबीपुर गांव के पूर्व प्रधान राजकुमार यादव का सगा छोटा भाई था। वह दूसरे शहर में प्राइवेट नौकरी करता था। पिता शिवनाथ ने बताया- आजाद बुधवार को ही छुट्‌टी लेकर घर आया था। उसकी अब तक शादी नहीं हुई थी।

इसके अलावा प्रमोद यादव उर्फ अमेरिका यादव (28) की नवंबर महीने में ही शादी हुई थी। वहीं बेचन यादव (29) पुत्र रामसूरत यादव की भी शादी हो चुकी है और उसके दो बेटे हैं। प्रमोद और बेचन गांव में ही खेतीबाड़ी करते थे।

सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि बोलेरो को जब्त कर लिया गया है, जो हरियाणा नंबर की है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं ताकि चालक की पहचान हो सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts