Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशनोएडा में फिर गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत

नोएडा में फिर गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत

-

– एग्जाम खत्म होने के बाद दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, गहरे पानी में डूबा।

नोएडा। पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने तीन दोस्तों के साथ एग्जाम खत्म होने के बाद पिकनिक मनाने गया था। चारों पानी से भरे गड्ढे में नहा रहे थे। इसी दौरान एक छात्र अचानक गहराई में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचा नहीं सके। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से छात्र को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना सेक्टर-94 थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को हुई।

 

 

डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि गाजियाबाद का रहने वाला हर्षित भट्‌ट (23) एमिटी यूनिवर्सिटी से बेचजर आॅफ फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई कर रहा था। उसका 6 सेमेस्टर चल रहा था। उसके पिता सेनाम में हैं। अभी वे लद्दाख में पोस्टेड हैं। हर्षित के एक भाई और एक बहन है।

बताया जा रहा है कि चारों स्टूडेंट का एग्जाम था, जिसे वो काफी टफ मान रहे थे। एग्जाम बढ़िया होने के बाद चारों पांच कैन बियर, एक क्वाटर और एक बोतल शराब लेकर खाली प्लॉट में पहुंचे। इन लोगों ने वहां शराब पी। इसके बाद नाहने चले गए।

तीनों युवकों ने बताया कि वे इससे पहले भी इस गड्ढे में नहा चुके हैं। लेकिन इस बार हर्षित थोड़ा ज्यादा बीच में चला गया। उसे हल्का तैरना भी आता था। ऐसे में जब वो डूबने लगा तो हमने पुलिस को जानकारी दी।

डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि साथ ही बाहर भी गए और हर्षित को बचाने के लिए चिल्लाए। रिस्पांस टाइम बेहतर था, इसलिए 20 मिनट में पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच गए। गोताखोर में मौके से हार्षित को बाहर निकाला। मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ भी पहुंच गई थी।

पुलिस ने हर्षित को तुरंत अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद शहर में खुले और असुरक्षित गड्ढों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार एजेंसियां इस ओर ध्यान नहीं दे रही हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts