Homeदेशविश्व में शांति तभी आ सकती है जब मन में शांति होगी

विश्व में शांति तभी आ सकती है जब मन में शांति होगी

-

ऑस्ट्रेलिया की संसद से बाबा बागेश्वर का  संबोधन


कैनबरा: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ऑस्ट्रेलिया की संसद में ऐतिहासिक संबोधन हुआ। वे 8 से 15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। आज कैनबरा स्थित संसद भवन से उन्होंने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। बाबा बागेश्वर का यह ऑस्ट्रेलिया दौरा खास माना जा रहा है क्योंकि यह पहली बार किसी भारतीय संत ने ऑस्ट्रेलिया की संसद में आध्यात्मिक प्रवचन दिया। अपने प्रवचन में उन्होंने विश्व शांति के लिए मन के अंदर शाति स्थापित करने की बात कही।

इस अवसर पर बाबा बागेश्वर ने कहा कि पहली बार ऑस्ट्रेलिया की संसद में सनातन संस्कृति का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। यहां के मूल निवासी, प्रशासन के अधिकारी और दुनिया के 150 करोड़ सनातनियों की ओर से धन्यवाद कि आप विश्व शांति की चर्चा के लिए इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने कहा कि विश्व में शांति तभी आ सकती है जब मन में शांति स्थापित होगी।

बाबा बागेश्वर ने कहा कि अंदर के तत्व को जान लेना ही शांति है। आप तब तक अशांत हैं जब तक कुछ पाने की इच्छा है। बड़े-बड़े राजा, नौकर चाकर रखने वाले लोग आशांत रहते हैं लेकिन साधु-संतों फकीरों को देखो, वे कितने शांत हैं। जब तक अतृप्त रहोगे अशांत रहोगे और जब तृप्त हो जाओगे तब शांत हो जाओगे।

उन्होंने कहा कि इच्छा और अनिच्छा दो चीजें हैं। जो सोचा वह इच्छा है, जो सोचा और पूरा न हो वह अनिच्छा है। संतुष्टि हो जाएगी तो शांति स्थापित हो जाएगी। शांति दो तरह की होती है। एक बाहर की शांति और एक अंदर शांति होती है। शांति आपके अंदर की चीज है। बाजार में भी आप शांत रह सकते हैं। तूफान में भी आप शांत रह सकते हैं। अंदर की शांति स्थापित होने के बाद बाहर की अशांति आपको डिगा नहीं सकती।

भारत ने पूरी दुनिया को परिवार की दृष्टि से देखा

उन्होंने भारत की संस्कृति और सभ्यता का उल्लेख करते हुए कहा कि हम बहुत गौरवशाली हैं और उस सनातन परंपरा से आते हैं जहां शांति से ही शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने सभी देशों को व्यापार की दृष्टि से देखा लेकिन भारत ने पूरी दुनिया को परिवार की दृष्टि से देखा। उन्होंने कहा कि स्त्रियों को दुनिया ने भोग्या की दृष्टि से देखा लेकिन हमने पूज्या की दृष्टि से देखा।

संवाद ही एकमात्र रास्ता

बाबा बागेश्वर ने ईरान और अमेरिका को शांति का संदेश देते हुए कहा कि सबसे बड़ी लड़ाई महाभारत हमारे भारत देश में लड़ी गई और जिस जमीन पर महाभारत की लड़ाई लड़ी गई वह जमीन आज भी पड़ी है लेकिन जो लड़े वो सब निपट गए। इसलिए कहता हूं कि विवाद कोई रास्ता नहीं है। संवाद ही एकमात्र रास्ता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts