Homeउत्तर प्रदेशHastinapurमखदूमपुर गंगा हादसा : दो युवकों के शव बरामद, अन्य दो की...

मखदूमपुर गंगा हादसा : दो युवकों के शव बरामद, अन्य दो की तलाश अभी भी जारी

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। हस्तिनापुर के मखदूमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में डूबे चार युवकों में से दो के शव बरामद कर लीये गए है, जबकि दो युवकों की तलाश अभी भी जारी है। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। शनिवार को चलाए गए सर्च आॅपरेशन के दौरान अभिषेक पुत्र कमल सिंह निवासी ग्राम जलालपुर थाना इंचौली मेरठ (उम्र करीब 23 वर्ष) और प्रियांशु पुत्र सोनू निवासी जलालपुर थाना इंचौली (उम्र 17 वर्ष) के शव गंगा नदी से बरामद किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

 

 

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव उसी स्थान के आसपास मिला है, जहां शुक्रवार को चारों युवक गंगा में डूब गए थे। शव को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

घटना के बाद से ही प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। गोताखोरों और आधुनिक उपकरणों की मदद से नदी में सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक अन्य तीन युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि बाकी युवकों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार नदी में सर्च आॅपरेशन चला रही हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही लापता युवकों का पता लगाया जा सकेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts