Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशसाइबर अपराधियों का आतंक: प्रोफेसर के बैंक खाते से 59 लाख रुपए...

साइबर अपराधियों का आतंक: प्रोफेसर के बैंक खाते से 59 लाख रुपए निकाले

-

– ई-मेल को किया हैक, न मोबाइल पर ओटीपी आया और न ही अलर्ट मैसेज।

नोएडा। साइबर अपराधियों ने एक प्रोफेसर के बैंक खाते से 59 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित को ठगी की जानकारी तब हुई, जब बैंक से मैसेज आया कि उसके खाते से भारी रकम ट्रांसफर हो गई है। इसके बाद उसने तुरंत बैंक और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जांच की जा रही है।

 

 

साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में पवन कुमार भारती ने बताया- वर्तमान में वह ग्रेटर नोएडा के एक सोसाइटी में रहते हैं और पेशे से प्रोफेसर हैं। उनका एक बैंक में करंट अकाउंट है। बीते माह 23 मार्च को सुबह करीब साढ़े दस बजे पवन को बैंक से सूचना मिली कि उनके खाते से कई ट्रांजैक्शन किए गए हैं। जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि उनके खाते से अलग-अलग हिस्सों में कुल 59 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।

पीड़ित के अनुसार उन्होंने यह ट्रांजैक्शन खुद नहीं किए थे और न ही उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी या अलर्ट मैसेज आया था। जब उन्होंने अपना मोबाइल और ईमेल चेक किया तो पाया कि उनकी ईमेल आईडी निष्क्रिय हो गई थी। इससे उन्हें शक हुआ कि ठगों ने उनकी ईमेल और बैंकिंग जानकारी हैक कर ली। बैंक से स्टेटमेंट लेने पर पता चला कि ठगों ने एनईएफटी के जरिए कई बार में रकम ट्रांसफर की।

चार बार में ट्रांसफर हुए पैसे

इनमें आठ लाख, 10 लाख, 31 लाख और 10 लाख रुपये अलग-अलग ट्रांजैक्शन में भेजे गए। यह पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दी गई। पीड़ित ने तुरंत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ठगों ने किस तरह से अकाउंट और ईमेल को एक्सेस किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts