HomeAccident Newsरामपुर: कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी गंभीर...

रामपुर: कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

-

– नेशनल हाईवे पर हादसा, पत्नी गंभीर रूप से घायल, बुआ के घर जा रहे थे दंपती।

रामपुर। बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर जीरो प्वाइंट से आगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व टैक्सी कार की भिड़ंत में कार सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पुष्टि के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

 

यह हादसा शनिवार सुबह करीब चार बजे नेशनल हाईवे पर जीरो प्वाइंट से आगे सत्कार होटल के पास हुआ। दिल्ली में संतनगर बुराड़ी के रहने वाले प्रमोद सिंह कनवाल (35) अपनी पत्नी नंदिनी कनवाल (32) के साथ टैक्सी कार द्वारा हल्द्वानी (उत्तराखंड) जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर कार की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और प्रमोद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भरी थीं। हादसे के बाद आरोपी चालक मय वाहन के मौके से फरार हो गया। मौके पर भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने अपने वाहन से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया और कोतवाली पुलिस को सूचना भेजी।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल नंदिनी का डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. एसके व्यास ने बताया कि मृतक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। मृतक के भाई विनोद ने बताया कि प्रमोद मूलत: अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के सैनार गांव के रहने वाले थे। वह दिल्ली में अपना व्यवसाय करते थे। उनकी पत्नी नंदिनी की हल्द्वानी निवासी बुआ की मृत्यु हो गई थी। वह दोनों उनके घर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना में टैक्सी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन ड्राइवर साइड का एयरबैग खुल जाने के कारण चालक की जान बच गई।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक पक्ष की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts