HomeCRIME NEWSMeerut News Update: मौसेरे भाई ने की थी बीएसएफ जवान की हत्या

Meerut News Update: मौसेरे भाई ने की थी बीएसएफ जवान की हत्या

-

– पुलिस ने हत्यारोपित और दो साथियों को हिरासत में लेकर की पूछताछ।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पुलिस ने बीएसएफ जवान नैन सिंह जाटव की हत्या का खुलासा कर दिया है। छुट्टी पर अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आए जवान की हत्या उसके मौसेरे भाई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने हत्यारोपित मौसेरे भाई और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया है।

 

 

गांव धनपुर निवासी 36 वर्षीय नैन सिंह जाटव वर्ष 2011 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वह बंगाल के मालदा में 78वीं वाहिनी में तैनात थे। छह मार्च को वह अपने चाचा कमल सिंह के बेटे सूरज की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आए थे।

शनिवार दोपहर करीब दो बजे जब नैन सिंह अपने कमरे से बाहर नहीं आए, तो उनकी छोटे भाई की पत्नी ने कमरे में जाकर देखा। बेडरूम में नैन सिंह का शव कनपटी पर गोली लगने के निशान के साथ पड़ा था। नैन सिंह के पिता ने पहले पड़ोसी महेश और उसके दो बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस की जांच में सामने आया कि नैन सिंह की मौसी के बेटे गुलशन, जो सरधना का निवासी है, ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर नैन सिंह की हत्या की है। पुलिस ने गुलशन को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में गुलशन ने बताया कि उसके और नैन सिंह के परिवार के बीच पिछले चार साल से विवाद चल रहा था। चार साल पहले जब नैन सिंह की साली का रिश्ता गुलशन से तय हुआ था और पति-पत्नी में विवाद हुआ था, तब गुलशन और उसके परिवार ने नैन सिंह की पत्नी कोमल का पक्ष लिया था। गुलशन ने यह भी आरोप लगाया कि नैन सिंह उसकी मंगेतर और बहन पर गलत नजर रखता था, जिसके चलते उसने यह हत्या की।

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पहले नामजद किए गए आरोपितों को अभी क्लीनचिट नहीं दी गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts