Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Meerut: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

-

– प्रेम-प्रसंग में विवाद के बाद उठाया कदम, मामले की जांच में जुटी पुलिस।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन इलाके में 18 वर्षीय युवक अल्तमस पुत्र सखावत ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

 

जानकारी के अनुसार, अल्तमस का किसी युवती से प्रेम प्रसंग था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने यह कदम उठाया। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की है। उन्होंने यह भी बताया कि परिजन फिलहाल घटना के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। प्रेम प्रसंग की बात अभी तक पुष्टि में नहीं आई है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts