– स्वस्थ संबंध वही जहाँ आपसी सम्मान, विश्वास और समझ।
शारदा एक्सप्रेस मेरठ। शुक्रवार को इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज मेरठ, की “मेंटरिंग एंड काउंसलिंग सेल” की ओर से प्राचार्या अनिता राठी जी के कुशल निर्देशन में एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन “आत्म मूल्य और संबंधों” पर किया गया । अतिथि व्याख्यान का विषय “Know Your Worth – Building Healthy Relationships Without Losing Yourself” रहा, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं और श्रोताओं को अपने आत्म-मूल्य (self-worth) को समझने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की रिसोर्स पर्सन एवं ब्लिस इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या स्वाति यादव ने छात्राओं तथा उपस्थित श्रोतागण को आत्म मूल्य से अवगत कराते हुए कहा कि “Know Your Worth” का अर्थ है अपनी कीमत पहचानना, अपने विचारों और भावनाओं का सम्मान करना।
यह हमें सिखाता है कि हमें अपने self-respect और dignity को कभी नहीं खोना चाहिए।
स्वस्थ संबंध वही होते हैं जहाँ आपसी सम्मान, विश्वास और समझ होती है।
“Building Healthy Relationships Without Losing Yourself” का मतलब है कि हम दूसरों के साथ जुड़ें, लेकिन अपनी पहचान बनाए रखें।
हमें अपनी boundaries तय करना और अपनी बात स्पष्ट रूप से रखना आना चाहिए।
आज का यह कार्यक्रम हमें सिखाता है कि सच्चे रिश्ते वही होते हैं जहाँ दोनों पक्ष एक-दूसरे की individuality का सम्मान करते हैं।
इस प्रकार, अपने आत्म-मूल्य को समझकर ही हम संतुलित और मजबूत संबंध बना सकते हैं।
इसका लक्ष्य यह है कि लोग अपनी भावनाओं, विचारों और आत्म-सम्मान का महत्व पहचानें।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की मेंटरिंग एंड काउंसलिंग सेल इंचार्ज डॉ. विनेता ने आत्म सम्मान, आत्मबोध, आत्म जागरूकता, आत्म निर्भरता और आत्म स्वीकार्यता के महत्त्व को बताते हुए सभी का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित हिंदी विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर दीपा त्यागी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम कराए जाने से छात्राओं को बहुत कुछ सीखने को मिलता है तथा उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ता है ।
कार्यक्रम का संचालन विदुषी वशिष्ठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रो. दीपा त्यागी, प्रो. ममता , डॉ. मीनू, ,डॉ. महिमा, मोनिका शर्मा, कु. पंखुड़ी कक्कर , ज्योति एवं सोनवीर उपस्थित रहे।

