Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: गुड फ्राइडे पर अधिवक्ता रहे न्यायिक कार्य से विरत

मेरठ: गुड फ्राइडे पर अधिवक्ता रहे न्यायिक कार्य से विरत

-

– बार एसोसिएशन की बैठक में लिया सर्वसम्मति से न्यायालयों में अनुपस्थिति का निर्णय।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मेरठ की आवश्यक सभा गुरुवार शाम चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी (एडवोकेट) ने की, जबकि संचालन महामंत्री अमित राणा (एडवोकेट) ने किया। सभा में पूर्व अध्यक्ष, पूर्व महामंत्री, वरिष्ठ अधिवक्ता और बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

 

 

बैठक में गुड फ्राइडे (3 अप्रैल) को लेकर स्थिति पर चर्चा की गई। राज्य सरकार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालयों में पहले से अवकाश घोषित है, जबकि दीवानी न्यायालय खुले रहने से अधिवक्ताओं और वादकारियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

इस पर सभी सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया गया कि गुड फ्राइडे के अवसर पर अधिवक्ता धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और न्यायालयों में उपस्थित नहीं हो पाएंगे। ऐसे में तीन अप्रैल को नियत वादों में अगली तारीख निर्धारित करने और किसी भी मामले में कोई विपरीत आदेश पारित न करने का अनुरोध किया गया है।

साथ ही यह भी तय किया गया कि प्रस्ताव की प्रतिलिपि सभी न्यायिक अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि अधीनस्थ न्यायालयों को आवश्यक निर्देश जारी कर स्थिति के अनुरूप सहयोग प्रदान किया जा सके। जिसके चलते शुक्रवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबरों पर ताले लटके नजर आए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts