Homeउत्तर प्रदेशMeerutमवाना नगर पालिका शपथ समारोह में हंगामा

मवाना नगर पालिका शपथ समारोह में हंगामा

-

– सरकारी कार्य में बाधा और धमकी देने का आरोप में मुकदमा कराने की मांग।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना नगर पालिका परिषद में नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हुए हंगामे ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में अधिशासी अधिकारी (ईओ) पूजा सिंह ने मवाना कोतवाली में तहरीर देकर नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

 

 

ईओ द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, पालिका कार्यालय ने 30 मार्च 2026 को पत्र जारी कर नामित सभासदों को 1 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया था। कार्यक्रम पालिका सभागार में निर्धारित था और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

निर्धारित समय पर अर्जुन सिंह और अक्षत शर्मा सहित कुछ नामित सभासद अपने समर्थकों के साथ बिना पूर्व सूचना के बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। आरोप है कि उनके साथ आए नवनीत चौहान, गोपाल चौहान, विनोद गुप्ता और अन्य अज्ञात लोगों ने कार्यक्रम के दौरान हंगामा किया।

तहरीर में पूजा सिंह ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने कार्यक्रम की गरिमा भंग की, सरकारी कार्य में बाधा डाली और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही देख लेने और भुगत लेंगे जैसी धमकियां भी दी गईं।

ईओ ने घटना से जुड़े साक्ष्य एक पेनड्राइव में पुलिस को सौंपे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts