Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: सेवानिवृत्ति पर प्रधानाचार्य को दी विदाई

Meerut News In Hindi: सेवानिवृत्ति पर प्रधानाचार्य को दी विदाई

-

– समारोह में प्रबंध समिति के अलावा क्षेत्र के शिक्षाविद् रहे मौजूद।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नवजीवन इंटर कॉलेज कस्तला शमशेर नगर के प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा को सेवानिवृत्त होने पर कॉलेज में भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सभी वक्ताओं ने नरेश वर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें कुशल प्रशासक और उच्च क्षमतावान शिक्षक बताया।

 

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य पदम सैन मित्तल ने कहा कि नरेश वर्मा व्यवहार कुशल के साथ ही बहुत अच्छे शिक्षक रहे हैं। इसके बाद उन्होंने प्रधानाचार्य पद पर रहते हुए एक कुशल प्रशासनिक क्षमता का भी परिचय दिया। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद भी नरेश कुमार से शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरवीर सिंह और संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता सुशील कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रबंधक रजनेश कुमार ने प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा को विद्यालय परिवार की तरफ से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने के साथ ही उपहार भेंट किए।

कार्यक्रम में डा. सुरेश कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, ओमपाल सिंह नागर, पूर्व प्रधानाचार्य कामेश्वर त्यागी, डा. जयप्रकाश वर्मा, सुशील कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts