Homeउत्तर प्रदेशMeerutदिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी

-

– नए वित्तीय वर्ष की शुरूआत में एनएचआई का फैसला, कार-भारी वाहनों तक बढ़ी दरें।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नए वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। 31 मार्च की आधी रात से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत वेस्ट यूपी के कई हाईवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर सीधा असर पड़ेगा।

 

 

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार, जीप और हल्के वाहनों के लिए टोल 170 रुपये से बढ़ाकर 175 रुपये कर दिया गया है, जबकि बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों पर 15 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। मल्टी एक्सल और ओवरसाइज वाहनों के टोल में भी इजाफा हुआ है, जिससे माल ढुलाई महंगी होने के संकेत हैं।

वहीं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बढ़ोतरी सबसे ज्यादा देखने को मिली है। यहां कार का टोल सीधे 35 रुपये से बढ़कर 85 रुपये हो गया है, जबकि बस और ट्रक के लिए 115 रुपये से 300 रुपये तक वसूले जाएंगे। भारी वाहनों के लिए यह बढ़ोतरी ढाई गुना तक पहुंच गई है। मेरठ-पौड़ी हाईवे के भैंसा टोल प्लाजा पर भी 5 से 25 रुपए तक टोल बढ़ाया गया है। हालांकि मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल प्लाजा पर कार चालकों को राहत देते हुए एक तरफ का किराया 85 रुपये ही रखा गया है, लेकिन बस और ट्रक पर 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

भैंसा और भूनी टोल प्लाजा पर 20 किलोमीटर दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए मासिक पास 350 रुपये में जारी रहेगा, जिससे उन्हें कुछ राहत मिलेगी। दिल्ली-देहरादून हाईवे के वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा पर फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यहां जुलाई तक पुराने रेट लागू रहेंगे। टोल दरों में इस बढ़ोतरी से रोजाना दिल्ली-एनसीआर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों का मासिक बजट प्रभावित होगा, वहीं ट्रांसपोर्ट महंगा होने से बाजार में भी असर दिख सकता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts