Homeउत्तर प्रदेशMeerutBSF जवान की हत्या से गरमाया माहौल, परिजनों ने मेरठ एसएसपी ऑफिस...

BSF जवान की हत्या से गरमाया माहौल, परिजनों ने मेरठ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई बीएसएफ जवान की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

 

BSF जवान की हत्या से गरमाया माहौल

 

परिजनों का आरोप है कि जवान की हत्या पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के चलते की गई है। उनका कहना है कि घटना के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे परिवार में भारी नाराजगी व्याप्त है।

परिजनों ने बताया कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें लगातार डर और दबाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने अधिकारियों से मिलकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करने की भी अपील की।

वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts