- 6 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान।
बिहार। नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ के कारण कम से कम 8 महिलाओं की मौत हो गई है। घटना के वक्त मंदिर में काफी भीड़ थी। बिहार के नालंदा जिले के मां शीतला मंदिर में भगदड़ की खबर है। बताया जा रहा है कि भगदड़ के कारण 8 महिलाओं की मौत हुई है। मृतकों में दो लोगों की पहचान हो गई है। नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र की ये घटना है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मरने वालों में दो की पहचान हो गई है। मृतकों की पहचान सकुन्त बिहार निवासी दिनेश रजक की पत्नी रीता देवी (50), मथुरापुर नूरसराय निवासी कमलेश प्रसाद की पत्नी रेखा देवी (45) के तौर पर हुई है।
राज्य सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर शोक जताया है। सीएम ने इस हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को 6-6 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

बिहारशरीफ से 5 किलोमीटर दूर है शीतला मंदिर
घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है. चैत्र महीने का आज आखिरी मंगलवार है. इसको लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में जुटी थी. ये मंदिर बिहारशरीफ (नालंदा) से लगभग 5 किलोमीटर दूर मघड़ा गांव में स्थित है. चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी (शीतला अष्टमी) को मुख्य पूजा होती है। परंपरा है कि शीतला अष्टमी के दिन घरों में चूल्हा नहीं जलता है। भक्त माता को एक दिन पहले बना ठंडा भोजन (बासी) भोग लगाते हैं। अष्टमी के दिन यहां भारी भीड़ होती है, लोग लंबी कतारों में लगकर माता के दर्शन करते हैं।
सीएम नीतीश कुमार ने किया मुआवजे का ऐलान


