Homepolitics newsपाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार लड़खड़ाकर जमीन पर गिरे

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार लड़खड़ाकर जमीन पर गिरे

-

इस्लामाबाद: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हमेशा कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है, जिससे उसकी और उसके लोगों की फजीहत होती रहती है। ताजा मामला पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से जुड़ा है, जो मिस्र के विदेश मंत्री का स्वागत करते समय लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़े। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का काफी मजाक भी उड़ाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, मिस्र के नेता की ओर बढ़ते हैं, लेकिन अपना संतुलन खो बैठते हैं और गिर जाते हैं। इसके बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें जमीन से उठाते हैं।

रविवार को इस्लामाबाद में मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलत्ती का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार लाल कालीन पर गिरे थे। यह घटना विदेश मंत्रालय में हुई, जब डार अतिथि का अभिवादन करने के लिए आगे बढ़े।

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र और सऊदी अरब के साथ दो दिवसीय वार्ता हो रही है। इस वार्ता का उद्देश्य ईरान युद्ध को शांत करवाना है। हैरानी की बात ये है कि वार्ता तो ईरान में युद्ध को शांत कराने के लिए है लेकिन इस वार्ता में मुख्य 2 किरदार यानी अमेरिका और इजरायल शामिल नहीं है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts