HomeCRIME NEWSइकलौते बेटे के सामने की पिता ने मां की हत्या

इकलौते बेटे के सामने की पिता ने मां की हत्या

-

– पति रातभर पानी छिड़क कर देखता रहा जिंदा है या नहीं, अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस।

संभल। आठ साल के इकलौते बेटे के सामने पिता ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बेटे ने बताया- पापा मां के चेहरे पर पानी डालकर देखते रहे कि वह जिंदा हैं या मर गईं। उसने खुद पत्नी के मायके वालों को उसकी मौत की सूचना भी दी। भांजी की मौत की सूचना पर पहुंचे मामा को कुछ शक हुआ। उन्होंने फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले आरोपी पति और उसके घर वाले फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना चंदौसी के रामनगर गांव की है।

 

 

अमरोहा के ज्योति नगर निवासी रामचंद्र कश्यप ने 9 साल पहले बेटी गौरी की (32) शादी चंदौसी के रामनगर निवासी पान सिंह से की थी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे गौरी के मामा प्रमोद कुमार को भांजी की मौत की सूचना मिली।

प्रमोद ने बताया कि भांजी के पति पान सिंह ने सुबह करीब 7 बजे फोन कर गौरी की मौत की जानकारी दी थी। सूचना पर वह परिजनों के साथ दोपहर करीब 12 बजे गांव पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी की जा चुकी थी।

मैंने जब ससुराल वालों से भांजी की मौत की वजह पूछी तो वे बहस करने लगे। इसके बाद हंंगामा शुरू हो गया। इसके बाद मैंने मामले की सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही भांजी का पति पान सिंह परिवार समेत फरार हो गया।

सीओ चंदौसी दीपक तिवारी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए। पुलिस को घटनास्थल पर परिवार का इकलौता बेटा देवू मिला। उसने बताया कि पापा ने रातभर मम्मी को पीटा। वह बार-बार उनके चेहरे पर पानी डाल रहे थे।

मां की मौत देखकर बेटा सदमे में है, जिसे उसके ननिहाल के लोग अपने साथ ले गए हैं। थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया- रामनगर गांव में एक महिला की मौत हुई है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। बेटे ने रात में हुई घटना के बारे में बताया है। पुलिस फरार पति की तलाश में जुटी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts