HomeAccident Newsट्रैक्टर-ऑटो की टक्कर, एक की मौत

ट्रैक्टर-ऑटो की टक्कर, एक की मौत

-

– चीनी मिल से लौटते समय हुआ हादसा, आठ घायल अस्पताल में भर्ती।

सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और आॅटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आॅटो पलटने से चालक समेत करीब 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

 

 

मृतक की पहचान पकरिया निवासी 28 वर्षीय महेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी घायल मजदूर एक साथ रामगढ़ चीनी मिल में काम करते थे और देर रात काम खत्म कर आॅटो से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान खैराबाद थाना क्षेत्र के रहीमाबाद इलाके में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनके आॅटो को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आॅटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महेंद्र कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि अन्य 8 घायलों का इलाज गंभीर अवस्था में जारी है।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts