Homeउत्तर प्रदेशMeerutहस्तिनापुर: तीन दिन से लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, नहर...

हस्तिनापुर: तीन दिन से लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, नहर किनारे जंगल में पड़ा मिला शव

-

– चाऊमीन का ठेला लगाकर पालते थे परिवार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे में मध्य गंग नहर पटरी के पास एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी रूपराम के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिन से घर से लापता थे।

 

 

परिजनों के अनुसार , रूपराम कस्बे में चाऊमीन की ठेली लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बताया गया कि पिछले चार दिनों से सड़क किनारे उनकी स्कूटी खड़ी देखी जा रही थी, जिससे लोगों में आशंका बढ़ गई थी। देर रात पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शनिवार सुबह आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई तो सड़क से कुछ दूरी पर जंगल की ओर उनका शव पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जिससे कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

बुजुर्ग का शव मिलने की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts