Homeउत्तर प्रदेशAyodhyaरामनवमी पर आयोध्‍या में रामलला का भव्य सूर्यतिलक, देखने के लिए भक्‍तों...

रामनवमी पर आयोध्‍या में रामलला का भव्य सूर्यतिलक, देखने के लिए भक्‍तों का हूजूम उमड़ा

-

  • रामनवमी पर रामलला का भव्य सूर्यतिलक,
  • ललाट पर सूर्य की प्रखर किरणें जगमगाईं।

 

 

आयोध्‍या। आयोध्‍या में रामलला का सूर्यतिलक। ललाट पर सूर्य की प्रखर किरणें जगमगाईं। रामनवमी के अवसर पर अयोध्‍या के राम मंदिर में रामलला का सूर्यतिलक हो गया है। इस दिव्‍य घटना को देखने के लिए हजारों भक्‍तों का हूजूम उमड़ा है।

 

 

रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में शुक्रवार को श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ा। राम मंदिर में भगवान राम को स्‍नान कराया गया और आकर्षक परिधान धारण कराए गए। इस मौके पर ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु सरयू नदी के घाटों पर स्नान के लिए पहुंचे। सरयू स्नान और दान को इस दिन विशेष पुण्यदायी माना जाता है। यही कारण है कि दूर-दराज के इलाकों से श्रद्धालु यहां पर पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए।

 

 

स्नान के बाद श्रद्धालु राम मंदिर सहित अयोध्‍या के प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान मंदिरों में भव्य सजावट की गई। मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया गया है। ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पूरी अयोध्‍या नगरी भक्तिमय माहौल में डूबी गई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीत गाए और भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। इस दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts