HomeAccident NewsLalitpur Accident: अनियंत्रित स्कूल बस पेड़ से टकराई, दो छात्र घायल

Lalitpur Accident: अनियंत्रित स्कूल बस पेड़ से टकराई, दो छात्र घायल

-

– अभिभावकों ने सड़क जाम की, 100 से अधिक बच्चे थे बस में सवार।

ललितपुर। ग्राम छायन में बुधवार सुबह एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस क्षतिग्रस्त हो गई और दो छात्र घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद आक्रोशित अभिभावकों ने महरौनी-मड़ावरा मार्ग पर छायन के पास हंगामा शुरू कर दिया।

 

 

यह बस महरौनी स्थित ‘दा सन राज गोल्डन स्कूल’ की थी। बुधवार सुबह करीब 9 बजे यह बस ग्राम कम्हेड़ी सहित कई गांवों के छात्र-छात्राओं को लेकर महरौनी आ रही थी। महरौनी-मड़ावरा मार्ग पर ग्राम छायन के पास बस तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

अभिभावकों ने बताया कि बस में 100 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राएं सवार थे। अभिभावक तिवारी के अनुसार, बस में कुम्हेड़ी, नैनवार सहित अन्य गांवों के छात्र-छात्राओं के साथ कुछ शिक्षक भी मौजूद थे।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महरौनी राजा दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि बस पेड़ से टकराई है और दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts